
छतरपुर। छतरपुर जिले में गीता जयंती समारोह का भव्य आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम छतरपुर विधायक ललिता यादव के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेव, एसडीएम अखिल राठौर, जिला शिक्षा अधिकारी आरपी प्रजापति और अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।विधायक ललिता यादव ने भगवतगीता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस्कॉन से आए हुए अनुकूल प्रभुजी द्वारा गीतासार का महत्व बताया गया।समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की इन प्रस्तुतियों ने गीता के मूल संदेश को जीवंत कर दिया। गीता जयंती समारोह ने केवल भगवद्गीता के उपदेशों को याद दिलाया, बल्कि समाज में धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी किया। युवा पीढ़ी को गीता के ज्ञान और जीवन में उसके उपयोग की प्रेरणा देने के इस प्रयास को सभी ने सराहा। इस मौके पर मंच का संचालन रामसिंह राय ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ दिनेश तिवारी, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य एसके उपाध्याय, उपयंत्री शशिप्रभा, नीतेश चौरसिया सहित समाजसेवी भी उपस्थित रहे








