
छतरपुर। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर स्थित एचडीएफसी बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों ने रक्तदान किया। शिविर के खास मेहमान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बॉबी राजा रहे, जिन्होंने बैंक द्वारा किए गए नवाचार की सराहना करते हुए रक्तदान करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। शिविर में बैंक के क्लस्टर हैड धीरेश पांडे, मैन ब्रांच के मैनेजर प्रताप सिंह धाकड़, पन्ना नाका ब्रांच की मैनेजर नेहा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।








