Home डेली न्यूज़ महाकुंभ के पहले सामाजिक भेदभाव मिटाने वाला महाकुंभ है यह यात्रा: राजा...

महाकुंभ के पहले सामाजिक भेदभाव मिटाने वाला महाकुंभ है यह यात्रा: राजा भैया

39
0
Jeevan Ayurveda


उत्तरप्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने गुरूवार को यात्रा में शामिल होकर महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह हम सबका परमसौभाग्य है कि सनातनियों को जगाने के लिए महाराजश्री ने जो संकल्प लिया है, हम भी उस यज्ञ की एक आहूति बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों में धीरे-धीरे हिंदुओं की आबादी घट रही है। बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं के साथ अमानवीय कृत्य हो रहा है उससे हम सभी को सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अलगे वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ है लेकिन उसे महाकुंभ से पहले यह सनातन महाकुंभ हो रहा है। सभी भेदभावों को मिटाकर एकजुट हो जाएं। उन्होंने कहा कि शस्त्र और शास्त्र दोनों की आवश्यकता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here