
छतरपुर। जिले के चंदला कस्बे में स्थित द्रोमण धर्मशाला में चित्रकूट से आए सतगुरु नेत्र चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्र से आए 175 लोगों ने नेत्र परीक्षण के लिए अपने रजिस्ट्रेशन करवाए। वहीं चित्रकूट के सतगुरु नेत्र चिकित्सालय से आए डॉक्टरों की टीम द्वारा 55 लोगों को मुफ्त में दवा वितरित की गई। वहीं 22 लोगों को मौके पर ही चश्मा दिए गए। डॉक्टरों द्वारा क्षेत्र से आए मरीजों की आंखों का परीक्षण करने के बाद 75 लोगों को चिन्हित कर चित्रकूट सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। शिविर में चित्रकूट से आए डॉक्टर अरविंद मिश्रा, रोहित लखेरा के साथ सहायक विजय पांडे ओंकार एवं मोहम्मद रफीक मौजूद रहे। चंदला में हर महीने की 20 तारीख को नेत्र शिविर का आयोजन करवाया जाता है जिसमें चंदला क्षेत्र के लोग इस शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क अपनी आंखों का उपचार करवाते हैं।








