
छतरपुर। मप्र राजपत्रित अधिकारी संघ की छतरपुर जिला इकाई के अध्यक्ष का पद्भार निवर्तमान अध्यक्ष लखनलाल असाटी द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष जिला कोषालय अधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव को सौंपा गया है। प्रदेशाध्यक्ष इंजी. डीके यादव ने 12 नवंबर को श्री श्रीवास्तव को छतरपुर जिले का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए उन्हें जिला कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया था। जिले के राजपत्रित अधिकारियों ने श्री श्रीवास्तव का स्वागत करते हुए उन्हें राजपत्रित अधिकारियों के संरक्षण में कार्य करने हेतु आग्रह किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने प्रांताध्यक्ष इंजी. यादव तथा निवर्तमान जिलाध्यक्ष लखनलाल असाटी के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा संघ के कामकाज में सक्रिय मार्गदर्शन देते रहने का अनुरोध किया है।








