Home डेली न्यूज़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छतरपुर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छतरपुर

30
0
Jeevan Ayurveda

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा समितियां प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला छतरपुर में न्याय उत्सव का आयोजन 4 नवंबर से 9 नवंबर के बीच में आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रविंदर सिंह सर के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज 6 नवंबर 2024 को जिला छतरपुर के उत्कृष्ट विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित बच्चों को उनके विधिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, बुंदेलखंड ज्ञान परंपरा एवं बुंदेलखंड का इतिहास बताया गया ll न्याय उत्सव कार्यक्रम में चरण पादुका सेवा समिति एवं स्वतंत्रता संग्राम समिति के पदाधिकारी श्री शंकर लाल सोनी जी ने भी भाग लिया ll जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छतरपुर द्वारा न्याय उत्सव में विभिन्न कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा हैं एवं भविष्य में आयोजित होंगे वाले कार्यक्रम के बारे में भी अवगत कराया गया साथ में बताया गया कि न्याय उत्सव सप्ताह का मूल मंत्र सभी लोगों को विधिक सेवा का ज्ञान होना हो।। न्याय उत्सव कार्यक्रम में माननीय जिला न्यायाधीश एवं सचिव महोदय श्री अनिल चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा भदोरिया, समाज सेवी शंकरलाल सोनी,जिला विधिक सहायता अधिकारी हेमंत कुशवाहा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सुयोग्य अवस्थी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एस के उपाध्य एवं अन्य पैरा लीगल वालंटियर ने भाग लिया।।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here