
छतरपुर। मातगुवां थाना अंतर्गत रसुइया ठाकुरन के रेलवे पुल के पास एक अज्ञात लाश पड़े होने की सूचना मातगुवां पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने शव का पंचनामा बनाते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।जानकारी के अनुसार मातगुवां थाना में पदस्थ कार्यवाह प्रधान आरक्षक जयचन्द्र ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि रसुइया ठाकुरन पुल के पास एक अज्ञात लाश पड़ी हुई है। युक्त युवक संभवत: टे्रन से गिरा है। युवक संदीप महतों तनय अरूण महतों उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भगवानपुर थाना बेगूसराय समस्तीपुर बिहार के रूप में पहचान की गई है। युवक के परिजनों को सूचना दी गई है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।








