Home डेली न्यूज़ पुलिस ने मारपीट करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मारपीट करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

20
0
Jeevan Ayurveda

पिता पुत्र ने मिलकर की थी मारपीट, वीडियो हुआ था वायरल

छतरपुर। दिनांक 24 अक्टूबर की दोपहर न्यायालय के बाहर दो व्यक्तियों द्वारा मारपीट संबंधी फरियादी पीडि़त की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था, मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। आरोपी मारपीट कर फरार हो गए थे जिनकी तलाश थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही थी।थाना कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों आरोपी आनंद तिवारी पिता द्वारका तिवारी, आयुष उर्फ जीतू तिवारी पिता आनंद तिवारी निवासी सटई रोड छतरपुर को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुजूर एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम की भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here