Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ के अधिकारियों कर्मचारियों का अल्पविराम प्रशिक्षण संपन्न पवित्रता निस्वार्थता ईमानदारी

टीकमगढ़ के अधिकारियों कर्मचारियों का अल्पविराम प्रशिक्षण संपन्न पवित्रता निस्वार्थता ईमानदारी

22
0
Jeevan Ayurveda

और प्रेम को जीवन में लाकर अपने परिवार और समाज को सुधारेंगे

छतरपुर। आनंद विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष कुमार के विशेष प्रयासों से सागर संभाग के सभी 6 जिलों की रेवेन्यू, पुलिस, ग्रामीण विकास एवं नगरीय प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों का 18 दिन का आवासीय आनंदम सहयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। संभागीय प्रशिक्षण समन्वयक लखन लाल असाटी के साथ मास्टर ट्रेनर आशा असाटी, नितिन कुमार बबेले, सतानंद पाठक, सीता चतुर्वेदी, शिव नारायण पटेल ने पावर ऑफ साइलेंस के साथ टीकमगढ़ जिले के 50 से अधिक अधिकारियों कर्मचारियों का प्रशिक्षण संपन्न कराया। 3 दिन के बाद प्रतिभागियों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुना और उसे साझा करते हुए कहा कि उन्हें अपने जीवन में पवित्रता निस्वार्थता ईमानदारी और प्रेम पर बहुत कुछ काम करने की जरूरत है जिससे उनका परिवार और समाज दोनों सुखी होंगे। जतारा जनपद पंचायत सचिव धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अब ईष्र्या-जलन दूर करूंगा, पूरी तरह ईमानदार नहीं हूं इस पर काम करूंगा, पत्नी परिवार के हर कार्य में सहयोगी है, बेटा अच्छा पढ़ जाए यह प्रयास है। पलेरा जनपद के ग्राम रोजगार सहायक विनोद रिछारिया ने कहा कि खुद से संवाद कर पवित्रता की ओर बढूंगा, जतारा जनपद के सचिव धीरज सिंह घोष ने कहा कि अपने पिता की तरह बनना चाहता हूं, पत्नी बिना पढ़ी-लिखी है पर पूरी तरह सहयोगी है, पटवारी अनिल रूसिया ने कहा कि पर्याप्त क्रोधी हूं इस पर काबू करूंगा, अभी तो खुद में भी दया, प्रेम, करुना का भाव नहीं देख पाया हूं, सप्ताह में एक दिन खुद को सुधारने पर काम करूंगा।अब किसानों पर गुस्सा नहीं करूंगा, समय पर फील्ड में रहूंगापलेरा के पटवारी ऋषभ साहू ने कहा कि अंदर की अपवित्र सोच और जलन को यहां आकर कम कर दिया है, अभी किसानों पर गुस्सा कर देता हूं, समय पर कार्यस्थल नहीं पहुंचता हूं, यह सब ठीक करूंगा, झूठ और भ्रष्टाचार भी ठीक करूंगा, प्रशिक्षण में ड्यूटी लग जाने पर दुखी था पर अब जीवन में जब भी अवसर मिलेगा आनंद विभाग का प्रशिक्षण जरूर करते रहूंगा, पहली बार खुद को पत्र भी लिखा है, टीकमगढ़ जनपद के पंचायत सचिव वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि अभी तक संपूर्ण ईमानदारी से कभी कोई काम नहीं किया है नकारात्मक विचार भी है, अपवित्रता है, जलन है अल्पविराम में सब देख पाया हूं,अब सब ठीक करूंगा, टीकमगढ़ के ही पंचायत सचिव राजेश कुमार साहू ने कहा कि भ्रष्टाचार अनजाने में हो जाता है, इसलिए नहीं कह सकता कि संपूर्ण ईमानदार हूं, शिवपुरी कुंडेश्वर पंचायत सचिव महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अपवित्र सोच है उस पर काम करेंगे, 2017 से किसी भी हितग्राही से एक पैसा नहीं लिया है, अपने अंदर स्वार्थी कर्म,स्वार्थी रिश्ते दोनों देखता हूं, क्रोधी भी हूं,सब ठीक करूंगा, ग्राम रोजगार सहायक चंद्रभान लोधी ने कहा कि वह संपूर्ण पवित्रता, संपूर्ण निस्वार्थिता और संपूर्ण ईमानदारी तीनों में अपने आप को फेल मानते हैं अब ठीक होकर सब में पास होंगे। नौकरी में आकर सगे संबंधियों से भी झूठ बोलने लगा हूंपलेरा के ग्राम रोजगार सहायक विपिन कुमार रिछारिया ने कहा कि नौकरी में आकर निरंतर झूठ बोलने लगे हैं, सगे संबंधियों तक से झूठ बोलते हैं अब सुधार करेंगे। पलेरा के ही पंचायत सचिव राजेश कुमार निरंजन ने कहा कि यहां शांत समय लेकर जो कमियां दिखाई दी हैं उनमें सुधार करेंगे, अल्पविराम की सीख का लाभ जीवन में लेंगे, जतारा के ग्राम रोजगार सहायक अभिषेक पटेरिया ने कहा कि उनके अंदर जलन है झूठ भी बोलते हैं, शांत समय के दौरान 35 साल पहले बचपन में खलिहान से 15 किलो अनाज की चोरी उन्हें आज यहां याद आई। नगर पालिका टीकमगढ़ के कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार रावत ने कहा कि 2011 में उन्हें अनैतिक रूप से 28000 रुपए प्राप्त हुए थे पर उसी दिन उनका पर्स गिर गया जिसमें कुल 32000 रुपया थे, अब वह पूरी ईमानदारी के साथ काम करते हैं, टीकमगढ़ नगर पालिका के ही लिपिक अंकित पटेल ने कहा कि जीवन में कभी कल्पना भी नहीं की थी कि कभी खुद के बारे में भी विचार करूंगा, अभी तो स्वार्थ के लिए ही जी रहा था अब सब ठीक करूंगा। बल्देवगढ़ जनपद के ग्राम रोजगार सहायक धर्मेंद्र कुमार पटेरिया ने कहा कि कर्तव्य की चोरी करता हूं, पलेरा के पंचायत सचिव पुष्पेंद्र सिंह परमार ने कहा कि कई बार लोगों के काम कराने के लिए भ्रष्टाचार में सहयोग करना पड़ता है, उन्हें इस बात का गर्व है कि उनके तीनों भाई एक साथ रहते हैं और एक ही चूल्हे पर ही खाना बनता है। पलेरा के सचिव नरेंद्र कुमार अर्जरिया ने कहा कि भ्रष्टाचार सिस्टम में है,झूठ मजबूरी में बोलना पड़ता है, बल्देवगढ़ के अन्नेक सिंह तोमर सचिव ने कहा कि पवित्रता निस्वार्थता और ईमानदारी इस पर मुझे काम करना है। ईश्वर ने बदलाव के लिए मुझे इस ट्रेनिंग में भेजा है बल्देवगढ़ के ग्राम रोजगार सहायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि इस ट्रेनिंग हेतु मेरा चुनाव मुझे लगता है, ईश्वर ने मुझे बदलाव के लिए चुना है, क्रोध पर आज से ही काबू पाऊंगा पवित्रता, निस्वार्थिता, ईमानदारी व प्रेम पर शांत समय में विचार कर परेशान हो गया था अब सब ठीक करूंगा, बराना ग्राम रोजगार सहायक राजेश अहिरवार ने कहा कि मेरी पत्नी शिक्षक है,वह भ्रष्टाचार के लिए मना करती है। नगर परिषद लिधौरा के सहायक राजस्व निरीक्षक हरिश्चंद्र अहिरवार ने कहा कि निष्ठा और ईमानदारी से काम करता रहूंगा। टीकमगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अपवित्र सोच और जलन को कम किया है क्रोध भी कम करूंगा। पलेरा थाने में आरक्षक दीपक मिश्रा ने कहा कि उनके अंदर जलन है संवाद की कमी के कारण रिश्ते खराब हो रहे हैं ईश्वर ने बहुत दिया है अब सब ठीक करूंगा। जतारा थाना के प्रधान आरक्षक अमरचंद अहिरवार ने कहा कि बहुत सारी कमियां है अब अब इन सब से बाहर निकलना है। जतारा पंचायत सचिव गफ्फार खान ने कहा कि परिवार पर क्रोध करता हूं अब नहीं करूंगा, पुलिस लाइन टीकमगढ़ में पदस्थ सुनील कुमार यादव ने कहा कि अल्पविराम में देख पाया कि मुझमें बहुत सुधार की आवश्यकता है।थानेदार ने शपथ लेकर कहा खुद में बहुत कुछ सुधार करना हैटीकमगढ़ पुलिस लाइन में सहायक सब इंस्पेक्टर घनश्याम दास ने कहा कि मुझ में भी बहुत कुछ बुराइयां है सभी के सामने शपथ लेता हूं उन्हें दूर करूंगा। पुलिस चौकी देरी में पदस्थ आरक्षक धर्मेंद्र साहू ने भी सुधार के लिए शपथ ली। नगर पालिका टीकमगढ़ के लिपिक सूर्य प्रकाश नायक ने कहा कि अपने अंदर कई कमियां देख पाया सब ठीक करूंगा। जतारा नगर पालिका लिपिक राजेश सूत्रकार ने कहा कि जलन, अपवित्र सोच, चोरी,झूठ, भ्रष्टाचार सब ठीक करूंगा।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here