Home डेली न्यूज़ बाजना रेंज में खैर की लकड़ी का परिवहन करते 2 वाहन जप्त

बाजना रेंज में खैर की लकड़ी का परिवहन करते 2 वाहन जप्त

29
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। वनमंडल अंतर्गत मुख्य वन संरक्षक अनिल कुमार सिंह एवं वनमंडल अधिकारी सर्वेश सोनवानी के निर्देशन एवं उपवनमंडल अधिकारी बिजावर के मार्गदर्शन में वीती रात्रि गश्त दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर बाजना रेंजर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 वाहनों को जप्त किया है।जानकारी के अनुसार बाजना परिक्षेत्र अंतर्गत सर्कल भरतला बीट पीपरिया के कक्ष क्रमांक पी-397 में एक फोर्स लोडिंग गाड़ी नंबर एमी07 जीए 2716 खैर को भर्ती हुई मिली। गाड़ी और खैर की लकड़ी को ज़ब्त किया गया। मौके पर एक मोटर साइकिल (एमपी 16 एमयू 7305) जोकि माल ढोने में प्रयुक्त की जा रही थी उसको भी मौके पर ज़ब्त किया। वन अमले की आहट पाकर अपराधी अंधेरे में फरार हो गए। वन परिक्षेत्राधिकारी रजत तोमर ने कहा कि वाहनों के रजिस्ट्रेशन एवं चेचिस नम्बरों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वन विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ वन अपराध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्यवाही में मोहम्मद ईशाक खान प.स. नयाखेरा, धर्मेंद्र तिवारी प.स भरतला, रामेश्वर प्रसाद मिश्रा प.स बाजना, संत कुमार प्रजापति कार्यवाहक वनपाल, मिजाजी लाल तिवारी वनरक्षक, पुनीत प्रजापति वनरक्षक, लक्ष्मण पाल वनरक्षक, हरिश्चंद्र प्रजापति वनरक्षक, मनीष पटेल वनरक्षक, रघु सौर वनरक्षक, कल्लू ड्राइवर एवं राकेश यादव, छुट्टन यादव, सीताराम कोंदर चौकीदार की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here