Home डेली न्यूज़ बाईक से जा रहे युवक पर शराबी युवकों ने किया हमला, पैसे...

बाईक से जा रहे युवक पर शराबी युवकों ने किया हमला, पैसे भी छीने

22
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ गांव के ही 4-5 शराबी युवकों द्वारा मारपीट कर दी गई। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कल्लू पुत्र लक्ष्मण अहिरवार उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम मऊ ने बताया कि वह महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम सैला मांस विक्रय करने गया था। यहां से वापिस लौटते वक्त रास्ते में गांव के देशराज, लखन, रानू और अभिषेक ने उसे रोका और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी कल्लू के साढ़े 8 हजार रुपए छीनकर लाग गए। कल्लू ने बताया कि घटना के वक्त सभी आरोपी शराब के नशे में थे। मारपीट में कल्लू के सिर, चेहरे और हाथ-पांव में चोटें आई हैं। पहले उसे महाराजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में कल्लू का इलाज किया जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here