
टीकमगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा देश भर में चलाए जा रहे बीजेपी के सदस्यता अभियान में जिले के अधिकांश पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सक्रियता से जुटे हुए हैं। इन तमाम दिग्गजों के बीच युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और युवाओं के बीच अपनी पकड़ को पार्टी हाईकमान से सामने प्रदर्शित किया है। बताया गया है कि श्री तिवारी ने जिले में लगातार भ्रमण कर गांव-गांव और नगर-नगर भ्रमण कर पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को ही जन-जन तक नहीं पहुंचाया, बल्कि युवाओं के साथ ही ग्रामीणों व नागरिकों में बीजेपी के प्रति विश्वास जगाते हुए उन्हें पार्टी से जोडऩे का काम किया। इस संबन्ध में सदस्यता प्रभारी आशुतोष भट्ट ने कहा है कि बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डां राहुल तिवारी ने असाधरण प्रयास करते हुए 26 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाकर सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने श्री तिवारी के प्रयासों की सराहना की है। बताया गया है कि सदस्यता अभियान में शामिल सभी साथियों का श्री तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्री तिवारी ने कहा है कि आप सभी के सहयोग से 26000 से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। मेरा विश्वास है यह सभी लोग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को साकार करते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। डां तिवारी की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए बीजेपी के अनेक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्री तिवारी को बधाईयां देने वालों में बीजेपी कार्यकर्ता रामसिंंह यादव, आशुतोष भट्ट, बृजनंदन रावत, सौरभ शर्मा, राघवेन्द्र सिंह बुंदेला, विपिन सोनी, दीपू सेन, गोलू अग्रिहोत्री, शिवा बाल्मीकि, मोनू यादव, श्रीराम यादव, राहुल खटीक, गोलू रजक, निखिल गंगेले सहित अनेक बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि सदस्यता अभियान के दौरान डां राहुल तिवारी द्वारा बनाए गए सदस्यों की संख्या टीकमगढ़ के साथ ही निवाड़ी सहित कई जिलों के बीजेपी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक है।








