
संगठन को लेकर कार्यकर्ताओं से किया विचार विमर्श
छतरपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी चंदन यादव का प्रथम छतरपुर आगमन हुआ। सहप्रभारी चंदन यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।कांग्रेस प्रवक्ता संतोष तिवारी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में 75 नये राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति हुई है उनमें से चंदन यादव को मध्य प्रदेश कांग्रेस में सहप्रभारी के साथ ही छतरपुर जिला का भी प्रभार दिया गया है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को उन्होंने जिला कांगे्रस कार्यालय में पदाधिकारियों से बैठक कर मुलाकात की। बैठक जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी जिसमें श्री यादव ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद संगठन को लेकर विचार विमर्श किया। सभी कार्यकर्ताओं ने मुखर होकर अपनी बात रखी। बैठक में पूर्व पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कार्यकर्ताओ के साथ सड़क पर उतरकर जनता के हकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी जायेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यालय प्रभारी सरमन लाल मिश्रा, चंदला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हरप्रसाद अनुरागी, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अनीस खान, गगन यादव, दीप्ति पांडे, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रमा चौहान, महामंत्री रक्षपाल सिंह यादव, सन्तावन सिंह घोष, शिव सिंह यादव, सेवादल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह परमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोकेन्द्र वर्मा आईटी सेल अध्यक्ष दीपांशु यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









