
कलेक्टर ने एसडीएम को ग्रामों में बिजली कटौती की जानकारी भेजने के दिए निर्देश
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे सहित एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ नगरीय निकाय एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री जैसवाल ने कृषि एवं मार्कफेड अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में खाद की उपलब्धता बनाए रखे। उन्होंने एसडीएम को सोयाबीन उपार्जन पंजीयन के सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा खाद वितरण में कृषकों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो। साथ ही ब्लॉक स्तर पर छात्रावास, अस्पताल आदि की व्यवस्थाएं चेक करते रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रत्येक गांव की एक घण्टे से ज्यादा बिजली कटौती की जानकारी भेजने के निर्देश दिए।डेंगू की रोकथाम एवं निगरानी के निर्देशकलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि जिले में डेंगू की रोकथाम और निगरानी के लिए ब्लॉक स्तर पर टेस्टिंग कराने और आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना प्रसूती सहायता राशि के लंबित भुगतान की समस्या को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी व्हीसी के माध्यम से जुडं़े ताकि शिकायतों के निराकरण का त्वरित निराकरण हो सके।पानी की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देशकलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए पानी की शुद्धता पर विशेष फोकस करने और सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए कि जिले में लॉ एण्ड ऑर्डर की स्थिति न बने। उन्होंने कहा सूचना तंत्र को मजबूत बनाएं और कानून व्यवस्था भी स्थिति सुदृढ़ रहे।शिकायतों के निराकरण की सही जानकारी नही डालने पर डीपीएम की वेतन रोकने के निर्देशकलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी प्रत्येक शिकायतकर्ता और हितग्राही से स्वयं बात करें और शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण तरीके से निराकरण करें। उन्होंने शिकायतों के निराकरण की जानकारी सही ढंग से अपलोड नही करने पर डीपीएम की वेतन रोकने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से टूर डायरी भेजने के निर्देश दिए। साथ ही पटवारियों को पंचायतों में हफ्ते में एक दिन बैठने के निर्देश दिए।नहरों के अंतिम छोर तक पहुंचे पानीकलेक्टर ने सिंचाई विभाग को नहरों की साफ-सफाई एवं आवश्यक होने पर मरम्मत कराने के विशेष निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम को निर्देश दिए कि नहर के बीच-बीच में कोई भी अवरूद्ध न हो और कोई मोटर आदि न लगाए। उन्होंने कहा कि पानी अंतिम छोर तक पहुंचे। कलेक्टर ने भू-अर्जन के मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश।नौगांव सीएमओ की वेतन रोकने के निर्देशसमग्र ईकेवायसी की समीक्षा करते हुए लवकुशनगर जनपद सीईओ की प्रोग्रेस कम होने पर नाराजगी जताते हुए प्रोग्रेस बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही ईकेवायसी में अत्यधिक कम प्रोग्रेस पर नौगांव सीएमओ की वेतन रोकने के निर्देश देते हुए पीओडूडा को निकायों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बक्सवाहा अंतर्गत कम आयुष्मान कार्ड बनाए जाने पर जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति बढ़ाने निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।









