Home डेली न्यूज़ रास्ता रोककर युवक के साथ गांव के लोगों ने कर दी मारपीट

रास्ता रोककर युवक के साथ गांव के लोगों ने कर दी मारपीट

29
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार घायल कोमल यादव तनय मथुरा यादव उम्र 28 वर्ष निवासी महाराजगंज ने बताया कि वह अपनी तिली बेचने तिलवां गया था तिलवां से ही उसने अरविंद यादव को साथ में लिया। अरविंद यादव का गांव के ही कुछ लोगों से पुराना विवाद था। जब कोमल और अरविंद खेत से तिलवां जा रहे थे तभी रास्ते में आरोपी मान सिंह, उनके पुत्र यशप्रताप एवं एक अन्य द्वारा अरविंद यादव की मारपीट करने लगे। अरविंद के साथ जा रहे कोमल यादव द्वारा बीचबचाव करने की कोशिश की गई जिस पर आरोपियों ने कोमल यादव की भी लाठी, डण्डों एवं धारदार हथियार से पिटाई कर दी। कोमल यादव को उसके परिजन घायल अवस्था में कोतवाली थाने लाए जहां पुलिस ने उन्हें पहले उपचार के जिला अस्पताल भेज दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here