Home डेली न्यूज़ खजुराहो में वेष्णों माता की पिंडी के साथ सजा नौ देवी का...

खजुराहो में वेष्णों माता की पिंडी के साथ सजा नौ देवी का पंडाल

24
0
Jeevan Ayurveda

माता की झांकी देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए बना आकर्षण का केन्द्र

खजुराहो। नगर के पश्चिमी मंदिर समूह के सामने मकबरा परिसर में मतंगेश्वर उत्सव समिति द्वारा आश्विन माष की नवरात्रि पर्व पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी वेष्णोंं माता की पिंडी के साथ नौं देवियों की भव्य मूर्तियां विराजित की गई हैं जो स्थानीय लोगों के साथ देशी – विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। माता के पंडाल में सुबह शाम देवी भक्तों की भीड़ उमड़ती है। पंडाल में रोजाना शाम की आरती मुख्य यजमान राजघराने की महारानी कविता सिंह द्वारा की जाती है। कथाव्यास आचार्य पंडित मुकेश शास्त्री के मुखारविंद से भव्य आरती पूजन कराया जाता है। आरती के पश्चात रामानंद सागर कृत रामायण सीरियल का बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण होता है, जिसमें आयोजन समिति के सदस्यगण शामिल रहते हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here