
कलेक्टर की अध्यक्षता में टॉस्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टॉस्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, डीएफओ सर्वेश सोनवानी, डिप्टी कलेक्टर जी.एस. पटेल सहित संबंधित सदस्य उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जैसवाल ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन विभाग से संबंधित भूमि पर अगर कोई निर्माण कराया जाना है तो वन एवं राजस्व के अधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण करें। साथ ही अवैध उत्खनन की शिकायतों के संबंध में संयुक्त रूप से निरीक्षण करें। कलेक्टर ने वन भूमि पर गौठान बनाए जाने एवं वन विस्थापन के संबंध में आवश्यक चर्चा की। उन्होंने कहा विकास कार्यों से संबंधित कार्यों में वन एवं राजस्व विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।









