Home डेली न्यूज़ आवारा पशुओं को गौशाला में किया जा रहा शिफ्ट

आवारा पशुओं को गौशाला में किया जा रहा शिफ्ट

29
0
Jeevan Ayurveda

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर पूरे जिले में आवारा गौवंश को गौशालाओं में शिफ्ट करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नपा प्रशासन द्वारा शहर की सड़कों पर बैठे आवारा मवेशियों को राधेपुर गौशाला में भिजवाया जा रहा है। नपाकर्मी राज ने बताया कि शहर की सड़कों पर बैठे आवारा गौवंश को राधेपुर गौशाला भिजवाया जा रहा है ताकि आए दिन हो रहे हादसों से लोगों और मवेशियों को बचाया जा सके। उल्लेखनीय है कि बरसात के दिनों में आवारा मवेशियों का सड़कों पर डेरा जमा रहता है। अभी हाल में शहर से निकले हाईवे पर वाहनों द्वारा गौवंश को बुरी तरह कुचला गया था जिसमें दर्जनों गौवंश की मौत हो गई थी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here