
छतरपुर। स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत नौगांव नगर को कचरा रहित शहर बनाने के लिये शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विधालय में स्वच्छता की शपथ एवं कार्यशाला का आयोजन अध्यक्ष अनूप तिवारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीतू सिंह द्वारा किया गया। उत्क़ष्ट हायरसेकेण्ड्री स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कचरा रहित पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने के लिए घरेलू /स्कूली कचरा प्रबंधन 3आर सिद्वांत कचरा कम करने के उपाय ठोस तरल प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबधंन तथा जीरो बेस्ट स्वच्छता एप तथा शौचालयो के प्रबंधन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्राचार्य एमपी अहिरवार ने छात्रो को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर सहायक नोडल अधिकारी सुनील यादव, अपूर्वा गुप्ता, सोनम गुप्ता, मंगल सिंह, पारस, राजकुमार मिश्रा उपस्थित रहे। नगर पालिका कर्मचारी एवं ब्राड एम्बेस्डर डी डी तिवारी द्वारा सभी छात्रो एवं उपस्थित स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलायी।









