Home डेली न्यूज़ खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर कसा शिकंजाचालक हुए...

खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर कसा शिकंजाचालक हुए भागने में कामयाब, वाहन किए जप्त

35
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़। खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन करने वालों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। जतारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए खनिज अधिकारियों ने अनेक वाहनों को जप्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जप्त वाहनों को थाना एवं चौकियों में पुलिस के हवाले किया। इस कार्रवाई से खनिज माफियाओं में खलबली मची हुई है। बताया गया है कि कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में निरंतर अवैध रेत उत्खनन परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग के दल द्वारा खनिज विभाग द्वारा शुक्रवार को जतारा क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुये हृदय नगर लार नदी में पहुंच कर रेत का अवैध उत्खनन कर ट्राली में परिवहन करते हुए जप्त किया गया। उल्लेखनीय है कि खनिज विभाग द्वारा शुक्रवार को जतारा क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई की गई। खनिज विभाग के दल द्वारा गोपनीय तरीके से हृदय नगर लार नदी में पहुंच कर रेत का अवैध उत्खनन कर ट्राली में परिवहन करते हुए जप्त किया गया है। मौके पर ट्रैक्टर चालक द्वारा ट्राली को मार्ग में छोडक़र भाग गया, जिसे खनिज विभाग के द्वारा कड़ी मशक्कत से जेसीबी मशीन बुलाकर ट्राली को अन्य ट्रैक्टर के माध्यम से पुलिस चौकी में रखा गया। मौके पर मार्ग में अज्ञात तीन अवैध उत्खनन करता एक मोटर साइकिल एमपी 36 एम एच 8809 से अपने औजार लेकर भाग रहे थे, जो खनिज विभाग के वाहन को देखकर मौके पर मोटर साइकिल छोडक़र भाग गये, जिसे जप्त कर मजना पुलिस चौकी में रखा गया। इसी प्रकार जतारा के पठारा ग्राम के समीप लार नदी में एक ट्रैक्टर ट्राली महिंद्रा मॉडल द्वारा रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था, खनिज अमले को देखकर वाहन चालक द्वारा ट्रैक्टर ट्राली से रेत को खाली कर दिया एवं मौके से ट्रैक्टर ट्राली को छोडक़र भाग गया, जिसे जप्त कर थाना जतारा में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। जप्त सभी वाहनों में नियमानुसार प्रकरण तैयार कर कलेक्टर अवधेश शर्मा के समक्ष अर्थदंड हेतु प्रस्तुत किये जायेंगे। खनिज अमले में सहायक अधिकारी कुलदीप जैन, खनिज सिपाही उत्तम, होमगार्ड जवान पुष्पेंद्र खरे, देवी सिंह, वाहन चालक राजेश और हर्बल द्वारा कार्यवाही में सहयोग प्रदान किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here