Home डेली न्यूज़ पूर्व विधायक की अगुवाई में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

पूर्व विधायक की अगुवाई में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

33
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा में सदस्य जोडऩे के महा अभियान अंतर्गत बड़ामलहरा नगर में पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी की अगुवाई में भाजपा की ऑन लाइन सदस्यता ग्रहण करने बड़ी संख्या में लोग सदस्यता बूथों पर पहुंच रहे है।बड़ामलहरा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा ऑनलाइन भाजपा की सदस्यता का महा अभियान गत 2 सितंबर से आगामी 25 सितंबर तक चलाया जा रहा है। जिसके तहत बड़ामलहरा विधानसभा में 62 हजार भाजपा के नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भाजपा के उक्त लक्ष्य के तहत बड़ामलहरा विधानसभा के सभी नगरीय व ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी निर्वाचित जन प्रतिनिधि बूथ स्तर तक भाजपा की महा सदस्यता अभियान में जगह जगह स्टॉल लगाकर तल्लीनता के साथ लगे हुए है। जिसमे बड़ी संख्या में लोग भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ले रहे हंै।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here