Home डेली न्यूज़ फोटो में एडिट कर दिया कट्टा, युवक को फंसाने की कोशिश

फोटो में एडिट कर दिया कट्टा, युवक को फंसाने की कोशिश

30
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडग़ांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया है। आवेदन में युवक ने बताया कि उसकी फेसबुक पर डली पुरानी फोटो को एक व्यक्ति द्वारा उसे एडिट कर उसमें कट्टा दिखाकर झूठे केस में फंसाने की कोशिश की जा रही है।पहाडग़ांव निवासी शिवाकांत मिश्रा ने एसपी को आवेदन देते हुए बताया कि उसकी रंजिश जन्मेजय बुन्देला से है और इसी रंजिश के चलते जन्मेजय द्वारा सोशल साइट फेसबुक पर पड़ी उसकी तीन साल पुरानी फोटो को निकालकर उसे एडिट कर फोटो में कट्टा रखकर पुलिस अधीक्षक को भेजकर झूठे केस में फंसवाने की कोशिश की जा रही है। शिवाकांत ने बताया कि जन्मेजय द्वारा उसके भाई प्रियंक मिश्रा पर भी कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया गया था। इसी तरह अब मुझ पर ईशानगर थाने में झूठा केस लगवाने की कोशिश की जा रही है। शिवाकांत ने कहा कि आज पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर उनसे मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here