
खजुराहो। राजनगर के जनपद कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बीआरसीसी अतुल कुमार चतुर्वेदी द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाएं जैसे साइकिल, गणवेश, पुस्तक वितरण, मैपिंग, बच्चों के रजिस्ट्रेशन जैसे अन्य कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सुश्री आकांक्षा रावत के अलावा क्षेत्र के सभी संकुल प्राचार्य, विद्यालयों के प्राचार्य, समस्त बीएसी, सीएसी, एमआईएस, कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।








