Home डेली न्यूज़ मारपीट करने के बाद वीडियो वायरल करने वाले को पुलिस ने दबोचा

मारपीट करने के बाद वीडियो वायरल करने वाले को पुलिस ने दबोचा

33
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गत रोज कोतवाली थाना क्षेत्र के बसारी दरवाजा के समीप रहने वाले सोनू यादव ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर मारपीट का एक वीडियो पोस्ट किया था, जो वायरल हो गया। उक्त वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सोनू यादव के विरुद्ध न सिर्फ मामला दर्ज किया बल्कि 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार भी कर दिया।सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि वीडियो गुरुवार की दोपहर में वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक के साथ मारपीट की जा रही थी। वीडियो एक दिन पुराना बुधवार की देर रात का था जिसे आरोपी सोनू यादव ने स्वयं अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना में अपराध दर्ज करने के बाद सोनू की तलाश शुरू की गई और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिस बेल्ट से आरोपी सोनू ने मारपीट की थी, उसे बेल्ट को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सोनू यादव के विरुद्ध पृथक से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में सीएसपी अमन मिश्रा, थाना प्रभारी अरविंद कुजूर, प्रधान आरक्षक अरविंद कुशवाहा एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here