
छतरपुर। दो दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड पर दो युवकों ने मिलकर एक बस के हेल्पर सुनील गुप्ता से पैसे मांगे और जब पैसे नहीं मिले तो दोनों के साथ मारपीट कर दी। पीडि़तों की शिकायत पर कोतवाली थाना में दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु की गई थी। शनिवार को मारपीट करने वाले बिल्ले उर्फ इजहार पिता अब्दुल जब्बार और सरदार पिता मनोहर सिंह दोनों निवासी छतरपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि आरोपी बिल्ले उर्फ इजहार पर मारपीट एवं अवैध वसूली संबंधी 2 अपराध पूर्व से दर्ज हैं।








