
छतरपुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 63वीं वार्षिक आमसभा बैंक मुख्यालय में करुणेन्द्र प्रताप सिंह प्रशासक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैंक ने सभी क्षेत्रों में प्रगति की है। बैंक का संचित लाभ 152.45 लाख रहा तथा आगामी वर्ष 2025-26 के लिये बजट प्रावधान 6101.00 लाख रखा गया। अमानतें बढकऱ 49855.13 लाख हो गई। वहीं व्यवसाय भी बढकऱ 84820.50 लाख हो गया है। बैंक द्वारा अंशपूँजी में भी वृद्धि दर्ज की गई है जो 3239.00 लाख से बढ़कर 3448.00 लाख हो गई हैं।
आमसभा में जिला सहकारी बैंक प्रशासक करुणेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा अपने उद्बोधन को सारगर्भित रखते हुये कृषकों से अपील की है कि समय पर ऋण चुकाकर कृषक भाई शून्य प्रतिशत योजना का लाभ लें। बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.एस. भदौरिया ने बैंक का वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया जिसे सभी सदस्यो ने ध्वनिगत से अनुमोदन/अंगीकार किया। अंत में आभार प्रमोद कुमार तिवारी शाखा प्रबंधक / स्थापना प्रभारी ने किया। इस अवसर पर विवेक गुप्ता डीडीएम नाबार्ड, उपायुक्त सहकारिता के प्रतिनिधि श्याम छत्री, समितियों के प्रशासक, प्रशासक पी.एस. खुराना, अभिषेक राय, जगदीश गुप्ता, सिंघल बैंक चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट सहित पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष जुझार सिंह बुन्देला, पिक्की कठैल, महेश मातौल सहित बैंक कर्मचारी देवेन्द्र सिंह सोलंकी, हेमन्त शर्मा, आनंद मोहन खरे, असफाक मोहम्मद, शत्रुघन सिंह बुन्देला, बृजेश कुमार रावत, अनिमेश द्विवेदी सुंदरम गुप्ता, रिचा खरे, प्राची जैन, पूजा श्रीवास्तव, निवेता गुप्ता, रोहिणी सोनी प्राची जैन सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।








