
छतरपुर। शिक्षक दिवस पर रामपुर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद विभाग की मास्टर ट्रेनर आशा असाटी ने कहा कि पहली और सच्ची शिक्षक मां है, उसे अपना बेस्ट फ्रेंड बनाएं और उसे सब कुछ बताएं। प्राचार्य लखन लाल असाटी ने कहा कि जब हम अपने मां-बाप से कहते हैं कि आपको यह सब समझ में नहीं आएगा तब उससे बड़ा भ्रम जीवन में कोई हो नहीं सकता है क्योंकि जिस मां-बाप ने पाल पोह कर आपको किया है वहीं उनकी समझदारी का सबसे बड़ा परिचय है, कम से कम आपको तो यह विश्वास हो ही जाना चाहिए कि वह आपसे अधिक समझदार है। योग गुरु रामकृपाल यादव ने कुछ योगाभ्यास के माध्यम से अपनी बात कही। कार्यक्रम का संचालन छात्र शिवम अहिरवार और अर्चना प्रजापति ने किया, वरिष्ठ शिक्षक राजीव रमन पटेरिया, श्रीपाल अहिरवार, कृष्ण कुमार तिवारी, सुरेश अहिरवार, ज्योति व्यास, कुंवर सिंह केवट, ललित तिवारी, आनंद यादव ने भी अपने उद्बोधन में शिक्षक दिवस को परिभाषित किया, इस अवसर पर ओरछा रोड थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी श्री नामदेव ने आकर सभी शिक्षकों का सम्मान किया।








