
छतरपुर। छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मनाए जा रहे साक्षरता सप्ताह में दिनांक 2 सितम्बर 2024 को प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मनियां ब्लॉक राजनगर जिला छतरपुर मेें रैली का आयोजन किया गया। रैली मे मुख्य रूप से शाखा प्रभारी दिया पुरोहित, शिक्षक अनवर खान, दीपेंद्र कुमार एवं विकास चौरसिया उपस्थित रहे। रैली में ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम सचिव समेत अन्य स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। 3 सितम्बर को गैर-साक्षर लोगों का सर्वे कर एनआईएलपीएमपी एैप पर दर्ज करने के लिए संकल्प लिया गया।








