
15 दिन पहले लवकुशनगर में मिले थे प्रेमी जोड़े के जले हुए शव12
छतरपुर। गत माह लवकुशनगर में एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी का जंजीरों में जकड़ा हुआ जला हुआ शव मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। पुलिस ने घटना को आत्महत्या का मामला बताकर इसका खुलासा किया था, साथ ही महिला के पूर्व प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल भेजा था। अब उक्त मामले में नया मोड़ सामने आया है। सोमवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला के साथ मृत अवस्था में मिले युवक के परिजनों ने आवेदन देकर कहा है कि उक्त मामला आत्महत्या का नहीं है बल्कि सुनियोजित ढंग से हत्या की गई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग एसपी से की है।गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम खड्डी निवासी राकेश मिश्रा ने बताया कि मृतिका अभिलाषा के पिता राजू तिवारी निवासी लवकुशनगर की छोटी बहन कुन्ती का विवाह उसके बड़े भाई अशोक मिश्रा के साथ हुआ है, जिसके चलते उसका छोटा भाई राजेश उर्फ छोटू मिश्रा (मृतक) अक्सर अभिलाषा के घर जाता रहता था। मृतिका अभिलाषा का पति पप्पू उर्फ नीरज उपाध्याय निवासी ग्राम गिंजारा थाना नागौद जिला सतना उसे अच्छे से नहीं रखता था व आये दिन मारपीट करता था, जिसके चलते अभिलाषा ने राजेश मिश्रा से प्रेम संबंध बना लिये। राकेश का आरोप है कि इस बात की जानकारी जब अभिलाषा की मां और देवर को लगी तो दोनों ने साजिश रचकर सुनियोजित तरीके से उनकी हत्या कर दी। राकेश के मुताबिक कोई भी व्यक्ति स्वयं को जंजीर में बांधने के बाद खुद को आग नहीं लगा सकता बावजूद इसके पुलिस ने अपनी जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया है, जो कि पुलिस की जांच पर सवाल खड़े कर रहा है। राकेश का कहना है कि उक्त घटना को अभिलाषा के मायके और ससुराल के लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। राकेश की मांग की है कि उक्त मामले की पुन:: जांच लवकुशनगर पुलिस के अलावा अन्य किसी थाने की पुलिस से कराई जाए और वास्तविक दोषियों को गिरफ्तार करा कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।इनका कहनालवकुशनगर में मिले प्रेमी जोड़े के जले हुए शवों के मामले में मृत युवक के परिजनों द्वारा पुन: जांच कराने की मांग की गई है। परिजनों ने जो भी तथ्य पेश किए हैं उनके आधार पर प्रकरण की पुन:: जांच कराई जाएगी, यदि तथ्य सही पाए गए तो कार्रवाई होगी।अगम जैन, एसपी, छतरपुर









