Home डेली न्यूज़ पर्यटन नगरी के टैक्सी चालकों ने मनाया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

पर्यटन नगरी के टैक्सी चालकों ने मनाया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

17
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। नगर की यशोवर्मन टैक्सी चालक यूनियन द्वारा गगत रोज धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में यूनियन द्वारा राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई, साथ ही भगवान का वेश बनाकर आए छोटे-छोटे बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। खास बात यह रही कि टैक्सी चालकों के इस कार्यक्रम में न केवल नगर वासियों बल्कि पर्यटन नगरी का भ्रमण करने आए विदेशी पर्यटकों ने भी भाग लिया। उपस्थित जनसमूह ने धार्मिक गीतों पर जमकर नृत्य किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से यूनियन के संरक्षक गुरु गोकर्ण द्विवेदी, अध्यक्ष मिथुन पाठन, महामंत्री राजू कोरी, कोषाध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा, अशोक सोनकिया, शौकत खान, राजेश मिश्रा, आबिद खान, नासिर खान, आबिद खान, लखन रैकवार, अजय साहू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।ब्रह्माकुमारीज आश्रम में सजाई गई झांकी, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमवहीं दूसरी ओर पर्यटन नगरी के ब्रह्माकुमारीज आश्रम में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर पालने में नन्हे बाल गोपाल, मटकी में दही मथती हुई यशोदा मां, प्रेम स्वरूपा राधे-कृष्णा और विश्व के पालक भगवान लक्ष्मी-नारायण की मनमोहक झांकी सजाई गई थी, जिसका अवलोकन करने दूर-दूर से लोग पहुंचे। झांकियों का दर्शन करने के पश्चात सभी ने आरती की। वहीं नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी गईं। अंत में सभी को ईश्वरीय सौगात के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर खजुराहो सेवा केंद्र की संचालिका विद्या बहन ने सारगर्भित उद्बोधन दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here