Home डेली न्यूज़ हाजी शहजाद सहित अन्य फरार आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम

हाजी शहजाद सहित अन्य फरार आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम

178
0
Jeevan Ayurveda

पत्थर कांड के आरोपियों के घरों की ली जा रही तलाशी

छतरपुर। कोतवाली पत्थर कांड मामले में अभी तक 3 दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि हाजी शहजाद अली सहित कई अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस द्वारा जिन आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है उनके घरों की तलाशी ली जा रही है। वहीं फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सोमवार को इनाम घोषित किया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को सिटी कोतवाली में हुई पथराव की घटना के बाद 46 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस द्वारा अभी तक प्रकरण के 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल जा चुका है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनके घरों की तलाशी भी ली जा रही है। एएसपी के मुताबिक तलाशी के दौरान आरोपी नाजिम चौधरी के घर से दो अवैध तलवारें तथा मौलाना इरफान चिश्ती के घर से इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने मामले के प्रमुख आरोपियों में से एक हाजी शहजाद अली सहित अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here