Home डेली न्यूज़ एमसीबीयू में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

एमसीबीयू में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

51
0
Jeevan Ayurveda

अंतरिक्ष में शोध की अनंत संभावनाएं हैं: कुलपति प्रो शुभा तिवारी

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड वि.वि. में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 22 अगस्त गुरुवार को कुलगुरु प्रो शुभा तिवारी के संरक्षण , कुलसचिव यशवंत पटेल के निर्देशन एवं डॉ आरपी कुम्हार विभागाध्यक्ष (भौतिक शास्त्र) के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।मीडिया समिति सदस्य पूजा तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सरस्वती सभागार में माननीय कुलगुरु प्रो. शुभा तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। कुलसचिव यशवंत सिंह पटेल ने इसरो के कार्यों पर अपनी बात रखते हुए इसरो के विभिन्न मिशनों के बारे में बताया। कुलगुरु प्रो शुभा तिवारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्रों को अंतरिक्ष के क्षेत्र में शोध के लिए प्रोत्साहित कियाद्य उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष अनंत है, उसमें हमने जो अभी तक खोजा है वो समुद्र में एक बूंद के बराबर है , इसमें अभी शोध की अनंत संभावनाएं हैं। अत: हमें इसमें आगे बढऩा चाहिए।कार्यक्रम के दौरान भारतीय अंतरिक्ष मिशन पर डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन कर अंतरिक्ष के विषय में छात्रों का ज्ञानवर्धन किया गया द्य इसके बाद भाषण प्रतियोगियों का आयोजन किया गया जिसमें रविन्द्र पटेल, नजीब शेख , दीपिका तिवारी और दिशा लटोरिया ने अपने विचार रखेद्य इसके उपरांत क्विज प्रतियोगिता में प्रथम समूह छात्रों का एवं द्वितीय समूह छात्राओं का बनाया गया, जिसमें छात्रों की टीम ने जीत हासिल की।इस कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें मेघा निरंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को प्लास्टिक मुक्ति के तहत कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसी पाठक ने किया।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here