Home डेली न्यूज़ संदिग्ध सड़क हादसे के नहीं की जा रही जांच

संदिग्ध सड़क हादसे के नहीं की जा रही जांच

55
0
Jeevan Ayurveda

एसपी के पास पहुंचा पीडि़त परिवार, कार्रवाई की मांग

छतरपुर। करीब दो माह पूर्व भगवां थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। चूंकि जिस वाहन से अधेड़ को टक्कर लगी थी उसके चालक से अधेड़ की पुरानी बुराई थी, जिसके चलते परिजनों को आशंका थी कि टक्कर जानबूझकर मारी गई है। इसी आधार पर अधेड़ के परिजनों ने उक्त संदिग्ध घटना की जांच कराने के लिए भगवां थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पीडि़त परिवार का आरोप है कि अभी तक पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं टक्कर मारने वालों के द्वारा परिवार को धमकियां दी जा रही हैं, जिस कारण से पूरा परिवार दहशत में है।ग्राम सोरखी निवासी जयकिशोर प्रजापति ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि 28 जून 2024 को उसके पिता कन्हैयालाल घुवारा तहसील पेशी करने गए थे। यहां से वापिस लौटते वक्त गांव के राजेन्द्र सिंह और राज बुन्देला ने पुरानी बुराई के चलते जानबूझकर उसके पिता को टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जयकिशोर के मुताबिक वह दिल्ली में मजदूरी करता है, जिस कारण से घटना दिनांक को उसके छोटे भाई ने उसकी अनुपस्थिति में भगवां थाना जाकर जानबूझकर टक्कर मारे जाने की शिकायत की थी। जयकिशोर का कहना है कि अभी तक उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, वहीं दूसरी ओर राजेन्द्र सिंह और राज बुन्देला द्वारा उसके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। आवेदन देकर जयकिशोर ने मामले की जांच कराने और कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here