Home डेली न्यूज़ अज्ञात बदमाशों ने बाइक से जा रहे युवक को उतारा मौत के...

अज्ञात बदमाशों ने बाइक से जा रहे युवक को उतारा मौत के घाट

31
0
Jeevan Ayurveda

महिला के जेवर लूटकर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर। बीती शाम एक महिला अपने जेठ के साथ मायके जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में बाइक से आए अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर न केवल लूट की वारदात को अंजाम दिया बल्कि बाइक चला रहे युवक को गोली मारकर मौत के घाट भी उतार दिया। चूंकि घटना स्थल पड़ोसी राज्य के सीमावर्ती थाना में आता है इसलिए घटना की जांच उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक टीकमगढ़ जिले के ग्राम देवरा निवासी मुकेश कुमार पाल अपनी बहू भारती को लेकर उसके मायके जिले के सीमावर्ती ग्राम मवैया थाना अजनर जिला महोबा उत्तरप्रदेश जा रहा था। रात करीब 8 बजे जैसे ही वह इंद्रहटा पौधशाला के पास पहुंचा वैसे हर एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसकी बाइक को ठोकर मारकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने मुकेश और भारती को तमंचा दिखाकर उसके पूरे जेवरात लूट लिए। इसी बीच जब मुकेश ने बदमाशों से उलझने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने तमंचे से उसे गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए, जिसके बाद भारती ने राहगीरों से मदद मांगी। घटना की जानकारी अजनर पुलिस को देने के बाद घायल मुकेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतपुर ले जाया गया था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलने के बाद महोबा एसपी अपर्णा गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, साथ ही मुख्य मार्गों की नाकेबंदी कराई। हालांकि अभी बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है। महोबा पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता का कहना है कि पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया है, जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here