
पुलिस अकादमी भोपाल में दो दिवसीय व्याख्यान 21 से
छतरपुर। मानसिक विक्षिप्तों की तीन दशक से अधिक समय से सेवा करने वाले डॉ संजय कुमार शर्मा पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को वरिष्ठ नागरिक अधिनियम2007, मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम2017 सहित अन्य ज्वलंत और आवश्यक मुद्दों पर प्रशिक्षण देकर समाज में मौजूद जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में उप पुलिस अधीक्षकों के 43वें बैच में डॉ शर्मा को व्याख्यान देने हेतु आमंत्रित किया गया है। इस बैच में 20 नव नियुक्त प्रशिक्षु अधिकारी शामिल होंगे। डॉ शर्मा बिना किसी आर्थिक मदद के मानसिक विक्षिप्तों की सेवा में लगे हैं।मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल के सहायक निदेशक प्रशिक्षण से डॉ संजय शर्मा को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि डॉ शर्मा 21 अगस्त को 12 बजे से 2 बजे तक वरिष्ठ नागरिक अधिनियम एवं मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम पर व्याख्यान देंगे । अगले दिन 22 अगस्त को महत्वपूर्ण विषय पर डॉ शर्मा का व्याख्यान होगा। समानुभूति एवं संवेदनशीलता के अलावा पीडि़त, फरियादी, जेंडर, ट्रांसजेंडर, जाति, धर्म, क्षेत्र, राष्ट्रीयता सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर भेदभाव जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आधारित दूसरे दिन का व्याख्यान होगा।बिना किसी आर्थिक सहयोग के डॉ शर्मा कर रहे विक्षिप्तों की मददपिछले करीब 34 वर्षों से डॉ संजय कुमार शर्मा मानसिक विक्षिप्तों की सेवा करने में लगे हैं। जंजीरों में जकड़े विक्षिप्तों को समाज की मुख्य धारा में जोडऩे में लगे डॉ शर्मा 95 बार सम्मानित हो चुके हैं। आज की बढ़ती भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग मानसिक संतुलन खो रहे हैं ऐसे में डॉ शर्मा के सुझाव लोगों की जीवन शैली बदल रहे हैं।









