Home डेली न्यूज़ बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार पर शिवसेना ने...

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार पर शिवसेना ने जताई नाराजगी

66
0
Jeevan Ayurveda

विरोध प्रदर्शन कर चौराहे पर जलाई बांग्लादेश सरकार की अर्थी

छतरपुर। पिछले दिनों बांग्लादेश में हुए तख्ता पलट और बांग्लादेशी प्रधानमंत्री द्वारा देश छोड़कर भागने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार को लेकर संपूर्ण देश में आक्रोश का महौल निर्मित हो रहा है। बुधवार को छतरपुर में शिवसेना की नगर इकाई द्वारा युवा शिवसेना जिलाध्यक्ष नीतेश तिवारी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। शिवसैनिक स्थानीय मोटे के महावीर में एकत्रित होने के बाद रैली के रूप में बांग्लादेश सरकार की अर्थी लिए छत्रसाल चौराहे पर पहुंचे, जहां अर्थी जलाई गई।शिवसेना के जिला प्रमुख मुन्ना तिवारी ने कहा कि हिन्दुओं पर हो रहे हमले बर्दाश्त के बाहर हो चुके हैं, अब हम इसका कड़ा विरोध करेंगे। प्रदर्शन के बाद शिवसेना के संभाग प्रमुख पवन सोनी, अलोक टिकरिया, सनातन धर्म सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ तिवारी सहित अन्य शिवसैनिकों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर तत्काल प्रभाव से बांग्लादेश के हिंदु नागरिकों को भारत में शरण देने और भारत की नागरिकता प्रदान करने की मांग की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील द्विवेदी, अजय साहू, युवा सेना के उपाध्यक्ष राजेश पटेल, अंकुर नामदेव, मंटा बरार, आयुष पाठक, प्रिंस द्विवेदी, रत्नेश अवस्थी, योगेन्द्र पाल, लोकेंद्र मिश्रा, भुमानीदीन बरार साहित सैकड़ों शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here