Home डेली न्यूज़ भारतीय नौसेना में कॅरियर की विभिन्न संभावनाएं: कप्तान श्रीकुमार पिल्लई

भारतीय नौसेना में कॅरियर की विभिन्न संभावनाएं: कप्तान श्रीकुमार पिल्लई

41
0
Jeevan Ayurveda

भारतीय नौसेना अधिकारियों द्वारा प्रायोजित छात्र संवाद कार्यक्रम हुआ संपन्न

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर में कुलगुरु प्रो. शुभा तिवारी के मार्गदर्शन में भारतीय नौसेना के अधिकारियों, छात्र-छात्राओं, और एनसीसी कैडेट्स के बीच संवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम 14 अगस्त बुधवार को समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।मीडिया समिति सदस्य श्रीमती पूजा तिवारी के मुताबिक विश्वविद्यालय के जेसी बॉस हॉल में भारतीय नौसेना द्वारा प्रायोजित छात्र संवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम 14 अगस्त को पूर्वाह्न 10:15 बजे वरिष्ठतम आचार्य प्रो. ममता बाजपेई की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में कैप्टन श्रीकुमार पिल्लई एवं उनकी सहयोगी सबलेफ्टिनेंट रुचिरा गहलोत की गरिमा पूर्ण उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में कुलसचिव यशवंत सिंह पटेल एवं इस कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर मोली थॉमस मंचासीन रही। संगीत विभाग के शैलेंद्र वर्मा के संयोजन में संगीत के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं कुलगान की मोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की सूत्रधार डॉ मोली थॉमस ने संवाद कार्यक्रम के उद्देश्य एवं अतिथियों के परिचय पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर मुख्य वक्ता कप्तान श्रीकुमार पिल्लई ने भारतीय नौसेना की बहुआयामी कार्यप्रणाली को एक वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने भारतीय नौसेना में करियर की विभिन्न संभावनाओं को बताते हुए कहा कि किसी देश के आर्थिक विकास में तटीय सीमाओं और नौसेना का कितना महत्व होता है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिंधु घाटी सभ्यता के समय जब हमारा फोकस तटीय सीमाओं पर था, तो भारत की जीडीपी विश्व की जीडीपी का लगभग 26 प्रतिशत था, आज अमेरिका की नौसेना विश्व की सबसे बड़ी नौसेना है तो अमेरिका की जीडीपी विश्व की जीडीपी का लगभग 25 प्रतिशत है। आपने नौसेना के कार्यों के विभिन्न आयामों की जानकारी दी एवं नौसेना में उपयोग होने वाले विभिन्न एयरक्राफ्ट, पनडुब्बियों आदि की जानकारी दी। इसके बाद सब लेफ्टिनेंट रुचिरा गहलोत ने बताया कि भारतीय नौसेना में कौन-कौन से पद के लिए भर्ती होती है, भर्ती होने के तरीके क्या है, शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा एनसीसी कैडेट्स को भर्ती प्रक्रिया में दी जाने वाली छूट एवं भारतीय नौसेना की वेबसाइट से अवगत कराया। इसके उपरांत प्रश्न – उत्तर सत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को कैप्टन श्रीकुमार पिल्लई ने गिफ्ट प्रदान किया। इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा तिवारी ने कियाद्य अंत में डॉक्टर के बी अहिरवार ने सभी का आभार व्यक्त कियाद्य कार्यक्रम के सफल आयोजन उपरान्त कुलगुरु प्रो. शुभा तिवारी से नौसेना अधिकारियों की सौजन्य भेंट हुई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here