Home डेली न्यूज़ दो युवकों ने चुराई महिला की भैंस, वापिस करने के लिए मांग...

दो युवकों ने चुराई महिला की भैंस, वापिस करने के लिए मांग रहे पैसे

32
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची महिला

छतरपुर। नौगांव निवासी एक महिला ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि जुलाई माह में उसकी भैंस चोरी हो गई थी, जो कि ग्राम चंदौरा में उसे मिली है। भैंस वापिस करने के एवज में उससे पैसे मांगे जा रहे हैं। वहीं नौगांव पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।शिकायतकर्ता हरकुंवर पत्नी बेनीप्रसाद यादव निवासी नौगांव ने बताया कि 9 जुलाई 2024 को घर के बाहर से उसकी भैंस चोरी हुई थी। उसी दिन उसके पड़ोसी संजू यादव की भैंस भी चोरी हुई थी। घटना के बाद दोनों ने नौगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अपने स्तर पर भैंस की तलाश शुरू की थी। करीब 18 दिन बाद उसे जानकारी मिली कि दोनों भैंसें मोती अहिरवार और गुड्डू महाराज नाम के लोगों ने चोरी की हैं तथा दोनों मवेशी वर्तमान में चंदौरा निवासी सोहनलाल के पास हैं। किसी तरह से संजू यादव ने गुड्डू महाराज से फोन पर बात की तो उसने भैंस वापिस करने के एवज में 10-10 हजार रुपए मांगे। हरकुंवर के मुताबिक उसने इसकी जानकारी नौगांव पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हरकुंवर ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here