Home डेली न्यूज़ दो दिन से लापता है युवक, परिजनों को हत्या का संदेह

दो दिन से लापता है युवक, परिजनों को हत्या का संदेह

51
0
Jeevan Ayurveda

गुमशुदगी का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के सटई रोड का रहने वाला एक युवक पिछले दो दिनों से लापता है। युवक के परिजनों ने हत्या का संदेह जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने फिलहाल मामले में गुमशुदगी दर्ज कर विवेचना शुरु की है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सटई रोड पर पीतांबरा मंदिर के पास रहने वाले 25 वर्षीय शिवम मिश्रा के परिजनों ने गत 1 अगस्त की शाम को सिविल लाइन थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी कि शिवम लापता है और उन्हें संदेह है कि कुछ लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। परिजनों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, संभवत: जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।हत्या के बाद लाश को नदी में फेकने की चर्चाविश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लापता शिवम मिश्रा शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षक था और अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। लापता होने से पहले शिवम को महोबा रोड पर स्थित एक व्हीकल वॉशिंग सेंटर पर देखा गया था। ऐसी चर्चा है कि इसी व्हीकल वॉशिंग सेंटर में किसी विवाद के चलते अज्ञात आरोपियों द्वारा शिवम की हत्या की गई है। उसकी बाइक को आरोपियों द्वारा व्हीकल वॉशिंग सेंटर के पास मौजूद कुंए में फेका गया है तथा शव को धसान नदी में फेका गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here