Home डेली न्यूज़ डीसेंट इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस

डीसेंट इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस

31
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शुक्रवार को डीसेंट पब्लिक स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों के साथ कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चे सैनिकों की पोशाक में थे और कई बच्चों ने अपने हाथ में तिरंगा लिए थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजीव जैन जो एक पूर्व सैनिक भी है, ने कारगिल युद्ध के बारे में बच्चों को व्याख्यान दिया। स्कूल के डायरेक्टर अशोक दुबे एवं मयूरी दुबे ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और कारगिल शहीद दिवस की 25वीं वार्षिकी पर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रद्धा नगायच ने बच्चों के साथ उत्साह पूर्वक इस कार्यक्रम की तैयारी की थी। कार्यक्रम की साज सज्जा में साक्षी गुप्ता, मधु अग्रवाल,श्वेता रावत, रचना शर्मा, अर्चना मिश्रा, रोशनी खान, उज़मा हाशमी, शुभी चौधरी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारत माता की जय के उदघोष के साथ इस कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here