Home डेली न्यूज़ संबंधी समापन पर प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

संबंधी समापन पर प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

29
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत स्वच्छता समग्र क्षमतावर्धन संबंधी दो दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। कार्यशाला के दूसरे दिन एक्सपोजर विजिट कराई गई। कार्यशाला में शामिल हुए सीएमओ, उपयंत्री एवं नोडल अधिकारियों ने बड़ा तालाब सहित कचरा प्रसंस्करण केंद्र के एफएसटीपी प्लांट, सीएनडी प्लांट, एफआरएफ प्लांट एवं कम्पोस्ट प्लांट का मुआयना कर मशीनरी एवं आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उपयंत्री नीतेश चौरसिया द्वारा विस्तृतपूर्वक जानकारी देते हुए कवाड़ से तैयार की गयी कलाकृतियों को दिखाया गया। शहर की दो कालौनियों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण एवं आत्मनिर्भर वार्ड देखा गया। समापन पर परियोजना अधिकारी साजिदा कुरैशी एवं नगर पालिका परिषद छतरपुर सीएमओ माधुरी द्वारा कार्यशाला में शामिल हुए समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। ज्ञात हो कि छतरपुर शहर को संभाग में स्वच्छता की थ्री स्टार रेटिंग मिलने पर चार जिलों की कार्यशाला आयोजित करने का मौका मिला है। कार्यशाला में चार जिलों के सीएमओ, उपयंत्री, स्वच्छता नोडल अधिकारी सहित छतरपुर नगर पालिका का स्टाफ शामिल हुआ।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here