Home डेली न्यूज़ लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रभावी रूप से करें जागरूक

लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रभावी रूप से करें जागरूक

20
0
Jeevan Ayurveda

अंधेरे वाली जगह में लाइटिंग का स्वच्छता में अहम रोल

कलेक्टर ने कहा कि हमें छोटे-छोटे बदलाव कर लोगों की आदतों को बदलना है ताकि जनता को स्वच्छ माहौल मिल सके। उन्होंने कहा सीएमओ और सफाई की टीम का स्वच्छता में अहम योगदान होता है। कचरा कहां डालना है लोगों को पता होना चाहिए। इसके लिए प्रभावीरूप से नागरिकों को जागरूक किया जाए। शौचालयों एवं अन्य ऐसे स्थान जहां अंधेरा रहता है तो वहां लाइट लगाएं। जिससे लोग ऐसे स्थानों पर कचरा नहीं फेंके। लाइटिंग का स्वच्छता में अहम रोल है।कलेक्टर ने कहा सही स्थानों पर डस्टबिन एवं लिटरविन लगाए जाएं। उन्होंने वार्ड के व्हाट्सएप ग्रुप में आमलोगों को जोड़े और डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों के ड्राइवर अपनी लाइव लोकेशन ग्रुप में डालें। जिससे लोगों को कचरा वाहन आने की सटीक जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा जीरो वेस्ट एवं प्लाष्टिक फ्री की ओर शहर को ले जाएं। उन्होंने कहा ऐसी व्यवस्था करें जिससे छतरपुर निकाय की स्वच्छता मशीनों को अन्य निकाय भी किराए पर हफ्ते में एक दिन के लिए ले सके। जिससे समग्र क्षमतावर्धन से हम स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में टॉप पर पहुंच सकें। इस अवसर पर स्व सहायता समूहों द्वारा अनुपयोगी सामग्री से तैयार की गयी सामग्री के स्टॉल का कलेक्टर श्री जी.आर. द्वारा निरीक्षण करते हुए कार्य की सराहना की गई।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here