Home डेली न्यूज़ कल्याण सिंह बने जन परिषद के खजुराहो अध्यक्ष

कल्याण सिंह बने जन परिषद के खजुराहो अध्यक्ष

63
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी एन के त्रिपाठी ने, जन परिषद के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर राकेश पाठक की अनुशंसा पर कल्याण सिंह को जन परिषद के खजुराहो चैप्टर का अध्यक्ष मनोनीत किया है। ज्ञात रहे जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 35 वर्षों से सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है। संस्था पर्यावरण पर दस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है तथा ग्यारहवीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सितंबर में बाली (इंडोनेशिया) में आयोजित की जा रही है । संस्था के इस समय पूरे देश में 210 एवम् विदेशो में 7 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवं सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं। संस्था का मुख्य आधार मानवीय, सामाजिक एवं राष्ट्रीय दृष्टिकोण है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here