Home डेली न्यूज़ ट्रक के आगे कूदा मानसिक विक्षिप्त, चालक ने दिखाई मानवता

ट्रक के आगे कूदा मानसिक विक्षिप्त, चालक ने दिखाई मानवता

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बमीठा थाना अंतर्गत आने वाली चंद्रनगर चौकी क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक मानसिक विक्षिप्त सामने से आ रहे ट्रक के कूद गया, गनीमत रही कि चालक ने समय पर ब्रेक लगा दिया अन्यथा विक्षिप्त की मौत भी हो सकती थी। चूंकि विक्षिप्त घायल अवस्था में था इसलिए ट्रक चालक ने मानवता दिखाते हुए स्वयं के खर्च पर निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।ट्रक चालक पाकेन्द्र गौतम निवासी सतना ने बताया कि वह अपने ट्रक से झारखंड जा रहा था। इसी दौरान पन्ना से छतरपुर की ओर आने के दौरान चंद्रनगर के पास एक व्यक्ति अचानक ट्रक के आगे कूद गया। चूंकि ट्रक की गति धीमी थी इसलिए उसने तुरंत ट्रक रोक लिया। ट्रक रोकने के बाद वह नीचे आया और युवक को देखा तो पता चला कि वह मानसिक विक्षिप्त है। इसके बाद पाकेन्द्र ने स्वयं अपने खर्चे से निजी वाहन बुक किया और विक्षिप्त को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here