
छतरपुर। सामाजिक सरोकारों में बढ़चढ़कर भाग लेने वाले विप्र नारी महासंगठन की जिला इकाई ने शनिवार को शहर की शासकीय प्राथमिक शाला अमानगंज-बगौता के बच्चों में पाठ्य सामग्री का वितरण किया और बच्चों को मन लगाकर पढऩे के लिए प्रेरित किया। पाठ्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिली तथा उनके द्वारा संगठन की मातृशक्ति का आभार जताया गया। कार्यक्रम में संगठन की संस्थापिका श्रीमती निशा पांडे, मालती त्रिपाठी, हेमलता पाठक, पुष्पा शुक्ला, रेखा पांडे, मंजू भार्गव, मोनिका शर्मा, रितिका पाठक, पुष्पा रावत, शशि तिवारी सहित विद्यालय का स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।








