
सिद्ध आश्रम में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं इसलिए उनके स्वास्थ्य की भी चिंता करना स्वाभाविक है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद लोगों का जोश कम नहीं हो रहा है। राजनगर से आए डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि अस्थाई अस्पतालों के माध्यम से लोगों को इलाज देने का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति की हालत बिगड़ती है तो उन्हें जिला अस्पताल भिजवाने के लिए एंबुलेंस तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि नागपुर और सागर से भी डॉक्टरों की टीमें आई हैं। नागपुर से धंतोली में संचालित शंकरा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कैंप लगाकर मुफ्त इलाज कर रहा है। इस हॉस्पिटल के माध्यम से शुगर, बीपी, ईसीजी आदि की जांच की जा रही हैं। सागर की टीम भी इलाज के कार्य में जुटी हुई है। किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके इंतजाम किए गए हैं।








