
धवर्रा में आयोजित हुआ समृद्ध बुन्देलखण्ड किसान सम्मेलन
नौगांव। समीपी ग्राम धवर्रा में पं. गणेश प्रसाद मिश्र जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। यह गांव उप्र की सीमा में आता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप्र के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समृद्ध किसान समृद्ध बुन्देलखण्ड सम्मेलन में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें साथ ही पशुपालन एवं सब्जियों की पैदावार करें ताकि वे मजबूत हो सकें। इन सबके सहयोग से ही खेती लाभ का धंधा बन सकेगी।ग्राम धवर्रा में सुबह 10 बजे से गणेश प्रसाद खेल परिसर में जन्म शताब्दी समारोह के आयोजन के तहत समृद्ध किसान समृद्ध बुन्देलखण्ड सम्मेलन रखा गया। इस सम्मेलन में मप्र के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह शामिल हुए। उन्होंने मंच से घोषणा की कि गणेश प्रसाद मिश्र दादाजी के नाम से मानपुर में संचालित विद्यालय को 12वीं तक किया जाएगा। प्रदेश के कृषि मंत्री लखन पटेल ने किसानों से कहा कि वे मोटे अनाज की खेती पर विशेष ध्यान दें क्योंकि मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। वहीं राज्यमंत्री कमलेश्वर पटेल ने भी अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि खेती के साथ-साथ पशुपालन, मछली पालन आदि से किसानों की उन्नति होगी। सेवान्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शामिल हुए सभी किसानों को एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत सौंपा गया। विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियों के माध्यम से किसानों को जानकारियां दी गईं। इस मौके पर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, महोबा विधायक राकेश गोस्वामी, मनोज कश्यप सहित बड़ा संख्या में अतिथि उपस्थित हुए।चलता-फिरता अस्पताल को उपमुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झण्डीउप्र के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने चलता-फिरता अस्पताल सह एंबुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि दादाजी के जीवनकाल से हम सभी को पे्ररणा लेना चाहिए। डॉ. राकेश मिश्रा ने दादाजी की प्रेरणा से जो सामाजिक कार्यों की शुरूआत की है वह निरंतर चल रहे हैं। उन्होंने चलता-फिरता अस्पताल का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से 40 प्रकार की जांचें नि:शुल्क होंगी।









