
छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बाईक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार राहुल आदिवासी उम्र 20 वर्ष निवासी मानपुर कर्री बसारी से अपने घर जा रहा था तभी बसारी के समीप बाइक चलाते समय उसे नींद की झपकी आ गई जिससे वह बाईक सहित गिर गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।








