Home डेली न्यूज़ दो बाईकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

दो बाईकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

80
0
Jeevan Ayurveda

राष्ट्रीय राजमार्ग 39 में बमीठा थाना क्षेत्र के गंज टावर के पास दो मोटर साईकिलों की आपस में टक्कर हो गयी। इस घटना में गढ़ा निवासी दीपक रजक पुत्र रामचरण रजक 18 साल की मौत हो गई। उसी मोटर साईकिल में सवार सूरज कुशवाहा घायल हुआ है। सूरज ने बताया कि दीपक के साथ रात 8 बजे गंज गए थे। 10 बजे जब वे वापस आ रहे थे उसी समय विपरीत दिशा से आ रही मोटर साईकिल के चालक ने तेज व लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी। सूरज को मामूली चोट आयी है। बताया जाता है कि दूसरी मोटर साईकिल में सवार व्यक्ति बमीठा के रहने वाले हैं। उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आयी हैं। पुलिस घटना की विवेचना कर रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here