Home डेली न्यूज़ बिजली नहीं, बिजली का बिल मार रहा करंट…!

बिजली नहीं, बिजली का बिल मार रहा करंट…!

63
0
Jeevan Ayurveda

छोटी से दुकान का लाखों में आया बिल, सदमें में है दुकानदार

बमीठा। क्षेत्र के एक गांव में छोटी सी पंचर की दुकान संचालित कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले युवक को विद्युत विभाग ने ऐसा बिल थमाया कि बिल देखने के बाद से दुकानदार सदमे में है। दरअसल विद्युत विभाग द्वारा युवक को दिया गया एक माह का बिल लाखों में है, जिसके चलते दुकानदार के होश उड़े हुए हैं और अब वह विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।मामला राजनगर ब्लॉक के ग्राम इमलाहा का है, जहां का रहने वाला संतोष पुत्र लखन साहू गांव में छोटी सी दुकान संचालित कर साईकिलों का पंचर सुधारकर अपना घर चलाता है। संतोष के मुताबिक इस महीने विद्युत विभाग द्वारा उसे 1 लाख 22 हजार 383 रुपए का बिल दिया गया है, जिसके बाद से वह सदमे में है। संतोष ने बताया कि हर महीने उसका बिल लगभग दो हजार रुपए आता था, जिसे वह समय पर चुकाता रहा है, किंतु जून विभाग द्वारा जून मा का बिल लगभग सवा लाख रुपए दिया गया है, जिसे चुकाने की उसकी हैसियत नहीं है। संतोष का आरोप है कि जब उसने मीटर रीडर जालम सिंह यादव से बात की तो उसके द्वारा मीटर की रीडिंग ने सुधार के बदले खर्च-पानी मांगा। बहरहाल भले ही यह बिल विभाग की गलती से जारी हुआ हो लेकिन मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा बिजली नहीं, बिजली के बिल द्वारा करंट मारे जाने की बात कहकर मौज काटी जा रही है।इनका कहनाआपके माध्यम से जानकारी मिली है, इस मामले को विशेष रूप से संज्ञान मे लेकर, जांच और सुधार कराया जाएगा।बीके तिवारी, कनिष्ठ अभियंता, बमीठा

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here